

गोरक्षनाथ सनातन संघ में आपका हार्दिक स्वागत है। यह संगठन सनातन धर्म, नाथ परंपरा और भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों पर आधारित एक राष्ट्रवादी, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रयास है। हम धर्म को जीवन-पद्धति मानते हुए संस्कार, संगठन और सेवा के माध्यम से जागरूक, संगठित और सशक्त समाज के निर्माण हेतु सतत कार्यरत हैं। आपके सहयोग और सहभागिता से ही सनातन चेतना और राष्ट्र निर्माण का यह संकल्प साकार होगा।
संस्कार, संगठन और सेवा से राष्ट्र निर्माण
Our Mission
Our Vision
Our Values
सनातन धर्म, नाथ संप्रदाय और भारतीय संस्कृति के संरक्षण व प्रचार हेतु समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए शिक्षा, योग, सेवा, वैचारिक जागरूकता और चरित्र निर्माण के माध्यम से सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध को सशक्त करना।
नाथ परंपरा और सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों पर आधारित एक ऐसे जागरूक, संगठित और संस्कारयुक्त समाज का निर्माण करना, जहाँ धर्म जीवन-पद्धति बने, सांस्कृतिक स्वाभिमान सुदृढ़ हो और राष्ट्र चेतना प्रत्येक नागरिक के आचरण में प्रतिबिंबित हो।
धर्म, सत्य, अहिंसा, सेवा, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को केंद्र में रखते हुए संविधान-सम्मत, लोकतांत्रिक और समरस समाज की स्थापना के लिए कार्य करना, जहाँ संस्कार, संगठन और सेवा से राष्ट्र निर्माण की भावना सुदृढ़ हो।







